छ्त्तीसगढ़ को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर काम चल रहा है। इस वजह से किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन को 10 दिनों के लिए शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इन 2 ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज दंतेवाड़ा ही होगा। यहां से आगे किरंदुल नहीं जाएंगी। दंतेवाड़ा से ही ट्रेन विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। दरअसल, वाल्टेयर डिवीजन ने ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेट होने की जानकारी दी है। अफसरों का कहना है कि सुरक्षा संबंधी कार्य की वजह से दंतेवाड़ा के आगे किरंदुल तक ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा है।
उन्होंने कहा कि, विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन आज 28 दिसंबर से 2 जनवरी और 4, 6, 7, 8 और 10 जनवरी को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। ये ट्रेन विशाखापट्टन से दंतेवाड़ा आएगी, आगे किरंदुल नहीं जाएगी।
इसी तरह किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 29 दिसंबर से 2 दिसंबर और 4, 6, 7, 8, 9 और 11 दिसंबर को शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। ये ट्रेन किरंदुल की बजाए दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।
यात्रियों को होगी परेशानी
अब बचेली-किरंदुल से विशाखापट्टनम या फिर ओडिशा जाने वाले यात्रियों को दंतेवाड़ा से ट्रेन पकड़नी होगी। जिससे उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इस दरमियान मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी।