
*405 कट्टा अवैध धान परिवहन पर एसडीएम मरकाम ने कसा शिकंजा*।
पूरन मेश्राम/मैनपुर।
हर हाल में दूसरे राज्यों का धान छत्तीसगढ़ में नहीं आना चाहिए। जिसके लिए प्रशासन के द्वारा सीमा वर्ती ईलाको मे चेकपोस्ट, सघन जाँच, व्यापक सूचना तंत्र से अवैध धान पर दनादन अटैक से व्यापारियों में हड़कम मचा हुआ है। एक बार फिर
अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी डॉ तुलसीदास मरकाम के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने उड़ीसा से अवैध रूप से धान छत्तीसगढ़ में खपाने की एक और साजिश को नाकाम कर दिया। एसडीएम के गोपनीय टीम को जानकारी मिली कि उडी़सा रायघर शोभा होते हुए राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 सी पर अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर एसडीएम मरकाम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ ट्रक क्रमांक CG 04 J 8761 में 405 कट्टा
अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते 31/12/2025 दिन बुधवार को पहट के 4 बजे के आसपास मदांगमुड़ा ध्रुवागुड़ी के समीप पाया गया। उक्त अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांँगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर थाना इंदागांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। अनुविभागीय अधिकारी डॉ तुलसीदास मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एवं अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।