राजधानी रायपुर के क्रेस्ट ग्रीन कोटा इलाके में एक घर से करीब 3 लाख रुपए की सोने की चेन चोरी हो गई

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर के क्रेस्ट ग्रीन कोटा इलाके में एक घर से करीब 3 लाख रुपए की सोने की चेन चोरी हो गई। दोपहर के समय घर की महिला के गले से चेन गायब मिली, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित सुधीर सुल्तानिया पेशे से लोहे के व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां सावित्री देवी सुल्तानिया के गले से करीब 29 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी हो गई है। उन्होंने संदेह जताया कि घर में काम करने वाला रसोइया बिना सूचना दिए अचानक काम छोड़कर चला गया, जिससे उसके ऊपर शक गहराया है।

 

इस मामले में सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश जारी है। इसके अलावा पुलिस घर के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version