
भूमिका उर्फ गीता साल 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय थी। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद वह 2010 तक प्लाटून 01 में रही। 2010 में उसे ओडिशा राज्य कमेटी में स्थानांतरित किया गया, जहां वह 2011 से 2019 तक सीसीएम संग्राम की गार्ड के रूप में कार्यरत रही।
इसके बाद, 2019 से 2023 तक वह सीनापाली एरिया कमेटी में एसीएम रही और सितंबर 2023 में गोबरा एलओएस कमांडर बनी। वर्तमान में संगठन में सदस्यों की संख्या कम होने के कारण वह नगरी और सीतानदी एरिया कमेटी के साथ संयुक्त रूप से सक्रिय थी। उसके खिलाफ कई धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।