
पीड़ित अमित दास ने पुलिस को बताया कि 2021–22 में पहचान देवपुरी निवासी कुलदीप भतपहरी से हुई थी। कुलदीप खुद को निवेश सलाहकार बताता था और शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने पर ज्यादा मुनाफा दिलाने की बात कहता था। इन्वेस्ट में मुनाफा देने के साथ आरोपी ब्याज देने की बात कहता था।
आरोपी की बातों में आकर पीड़ित अमित दास और उसके भाई रोहित दास ने 15.60 लाख रुपए किश्तों में ले लिए। पैसे लेने के बाद कुछ दिन तक पैसे दिए और फिर 2024 से फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 16 जनवरी को केस दर्ज करके जांच में लिया है। पंडरी पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7 किश्तों में आरोपी ने लिए पैसे
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 7 किश्तों में अलग-अलग अकाउंट में पैसे लिए है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने जिले के 30-40 से ज्यादा पीड़ितों से पैसे लिए और फरार हो गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। केस दर्ज किया है, जांच जारी है
आरोपी के खिलाफ जांच कर रहे विवेचना अधिकारियों ने बताया कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।