
मामला दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, राहुल जोगी (26 साल) पेशे से ड्राइवर है। दोनों एक दूसरे को जानते थे। रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और उसे फोन कर अपने प्यार का इजहार करती थी, जिसे राहुल ने अस्वीकार कर दिया था।
इसके बावजूद रानू लगातार राहुल को फोन कर परेशान कर रही थी। इसे लेकर पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ फिर राहुल ने उसे मार डाला। मारकर वह सोने चला गया था, पुलिस ने उसे सोते वक्त ही पकड़ा।
घर की इकलौती बेटी थी
मृतका रानू साहू, रामकुमार साहू की इकलौती बेटी थी। उसके पिता रामकुमार साहू रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। 16 जनवरी को रानू साहू घर पर अकेली थी। उनके माता पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे।
शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने रानू को फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और गंभीरता से जांच शुरू की गई।
डॉग स्क्वायड-फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से आरोपी तक पहुंचे
सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया, जिनकी आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका रही।
फोन कर परेशान करती थी युवती
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल जोगी (26 साल) बांधाखार का रहने वाला है, वह ट्रक चलाता है। मृतका रानू साहू की राहुल से पहले से जान-पहचान थी। रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और उसे फोन कर अपने प्यार का इजहार करती थी, जिसे राहुल ने अस्वीकार कर दिया था। इसके बावजूद रानू लगातार राहुल को फोन कर परेशान कर रही थी।
मारने हथियार लेकर घर पहुंचा आरोपी
16 जनवरी की देर शाम रानू ने राहुल को फोन किया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर राहुल रानू के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर फरार हो गया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हरदीबाजार-दीपका रोड पर खड़ी अपनी ट्रक के पास चला गया और वहीं सो रहा था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।