
वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें ताे प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.7°C जगदलपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर देखा गया।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस ) एक्टिव है। यह सिस्टम अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऊपरी हवा में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो ठंडी हवा को मध्य भारत तक पहुंचा रही हैं।
उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। इसी वजह से कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। जैसे-जैसे यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा, ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा।