
मृतका की पहचान धनेश्वरी ध्रुव (28) के रूप में हुई है। उसने 4 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर के एक कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की।
परिजनों से पूछताछ में खुला राज
इस दौरान मृतका के माता-पिता, परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी पति दीपक ध्रुव (31) शादी के बाद से ही शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और पत्नी के साथ गाली-गलौज करता था।
लगातार मानसिक उत्पीड़न से आत्महत्या का कदम
जांच में सामने आया कि दीपक ध्रुव पत्नी के साथ रोज झगड़ा करता और उसे प्रताड़ित करता था। इसी लगातार मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर धनेश्वरी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी पति दीपक ध्रुव के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज जेल दिया है।