महिनो से हैंडपंप बिगड़ा स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने हैंडपंप को मरम्मत कराने संबंधित विभाग से किया मांग

Chhattisgarh Crimes
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित ग्राम भदरीपारा शासकीय प्राथमिक शाला समीप हैंड पंप महिनो से बिगड़ा हुआ है। जिसके वजह से स्कूली बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। दूर से पानी लाने को मजबूर हो रहे रसोईयाँ एवं सफाई कर्मचारी। प्रेस विज्ञप्ति में गांँव के शिक्षित युवा रूपेश मरकाम ने बताया कि स्कूल के समीप हैंडपंप के बिगड़ जाने से स्कूली बच्चों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
हैंड पंप के मरम्मत नितांत आवश्यक है। जिला के कलेक्टर एवं संबंधित विभाग से स्कूल के समीप हैंडपंप को मरम्मत कराने की मांँग ग्राम वासियों ने किया है।

Exit mobile version