ओबीसी मोर्चा के भाजपा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू ने दबनई मे चौपाल लगाकर विकसित भारत-जी राम जी योजना पर की चर्चा

Chhattisgarh Crimes

*पूरन मेश्राम/मैनपुर*।

 

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर के ग्राम पंचायत दबनई मे कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया इस दौरान प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू ने विकसित भारत और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत-जी राम जी जनजागरण अभियान पर चर्चा की यह चौपाल मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई थी जिसमें जीरामजी योजना का प्रचार प्रसार व ग्रामीणों को जागरूक करना है। ओबीसी मोर्चा के भाजपा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू ने अपने संबोधन में मिशन के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व का परिणाम है, जिन्होंने गांव, गरीब, किसान और श्रमिक को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प लिया है यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों और किसानों के लिए सुनिश्चित एवं बढ़ा हुआ रोजगार, समय पर और साप्ताहिक मजदूरी भुगतान तथा आजीविका में स्थायित्व और सम्मान सुनिश्चित करती है। उन्होने आगे कहा कि यह योजना गांवों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू सहित दबनई के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Exit mobile version