
वहीं बीजापुर जिले के लंकापल्ली गांव के पास जंगल में नक्सलियों ने 2 IED लगाए थे। सर्च ऑपरेशन पर निकली सुरक्षाकर्मियों की टीम ने आज सुबह IED को डिफ्यूज कर दिया है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र का है। पामेड़ इलाके के नक्सलियों से मुठभेड़
बीजापुर पुलिस के मुताबिक बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की बटालियन सक्रिय है। विशेष रूप से पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता ज्यादा देखी जा रही है। पामेड़ इलाके के नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है।
सर्चिंग के दौरान अब तक मुठभेड स्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही AK-47 राइफल, 9MM पिस्टल, गोला-बारूद भी मौके से बरामद किए गए हैं। DRG के जवान सर्च ऑपरेश चला रहे हैं।
बीजापुर पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुठभेड़ की जगह, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाकर्मियों की संख्या और दूसरी संवेदनशील जानकारी इस समय शेयर नहीं की जा सकती। बीजापुर में 2 आईईडी डिफ्यूज
बीजापुर जिले के लंकापल्ली गांव में डीआरजी बीजापुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे लगाए गए 2 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए हैं। दोनों को जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को संयुक्त सुरक्षा बल ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान लंकापल्ली की कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग के दौरान नक्सलियों के लगाए गए 20 से 30 किलोग्राम वजन के दो आईईडी का पता चला। बड़ी गाड़ियों को उड़ाने का था मकसद
नक्सलियों ने इन आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम के जरिए सड़क के बीचों-बीच लगाया था, जिसका मकसद बड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना था। सूचना मिलते ही बीडीएस टीम बीजापुर को मौके पर बुलाया गया। जवानों ने सफलतापूर्वक आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।
कर्रेगुट्टा-पहाड़ी पर IED ब्लास्ट में 11 जवान घायल
बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को एक बाद एक 6 IED (इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए। जिसकी चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 11 जवान घायल हो गए थे।
इसके अलावा कुछ दिन पहले इसी इलाके में हुए आईईडी ब्लास्ट में राजू मोडियम नाम का एक ग्रामीण घायल हुआ था। राजू मोडियम को गंभीर चोटें आई थी। राजू का का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।