मैनपुर के दूरस्थ वनांचल राजापडा़व क्षेत्र में दिल दहला देने वाली हत्या – पहले महिला के गुप्तांग में मिर्ची व ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया फिर पीट पीटकर हत्या

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

 

पूरन मेश्राम/गरियाबंद। विकासखण्ड मैनपुर के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात हुई है इस हत्या में एक महिला को गाँव के ही दो अन्य महिलाओ ने मिलकर लात घुसे व सीने पर चढ़कर डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दिया। घटना में एक विशेष बात यह रही जिन दो महिलाओ ने मिलकर यह हत्या को अंजाम दिया है उन पर मृतक द्वारा लगातार गांँव में घूम घूम कर दोनों महिलाओं के चरित्र को लेकर विभिन्न तरह की लान्छन लगाती थी जिसे लेकर इन दोनो महिलाओ में नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि हत्या के पूर्व मृतक के गुप्तांग में मिर्ची व अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहले उसे जमकर तड़पाया और उसके बाद उसे पीट पीटकर मार डाला।

 

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर शोभा थाना क्षेत्र के ओडीशा सीमा से लगे ग्राम गरीबा में दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है थाना से मिली जानकारी के अनुसार गरीबा से 800 मीटर दूर ईचरादी खेत की लारी में एक महिला सुमित्रा नेताम पति दलसु नेताम 37 वर्ष निवास करती है और उनका दो अन्य महिला जो गरीबा निवासी है सुगंतिन नेताम 36 वर्ष एवं ईतवारिन बाई 46 वर्ष के साथ मित्रता हो गई थी एक दूसरे के घर आना जाना कर रहे थे लेकिन धीरे धीरे यह मित्रता झगड़ा में तब्दील होने लगी पिछले कुछ समय से आपस में झगड़ते थे क्योंकि मृतक सुमित्रा नेताम घर घर जाकर दोनों महिलाओं के चरित्र पर लाँन्छन लगाती थी और यह बात देखते ही देखते इतना बढ़ गई कि आरोपी सुगंतिन एवं ईतवारिन ने उस महिला को जान से मारने की पूरी रणनीति तैयार कर लिए चरित्र पर लान्छन लगाने से छुब्ध दोनो महिलाओ ने पहले से सुमित्रा नेताम के लारी मे पहुंँची और उनसे मारपीट किया साथ ही उनके गुप्तांग मे मिर्ची और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जमकर तड़पाया और सुमित्रा नेताम को पीट पीटकर हत्या कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को सरपंच के द्वारा सूचना दिया गया दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस 02 फरवरी को मौके पर पहुंँचकर पहले पूरे मामले की जाॅच किया और मृतिका सुमित्रा नेताम पति दलसुराम नेताम उम्र 37 वर्ष गरीबा निवासी का पोस्टमार्डम करवा कर उनके शव को उनके परिजनो को सौप दिया गया और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।

 

*शोभा थाना प्रभारी सिदार ने बताया*

एएसआई एवं प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि गरीबा निवासी दो महिला सुगंतिन नेताम एवं ईतवारीन बाई द्वारा एक महिला जो खेत की लारी मे निवास करती थी उस महिला पर उन्हे बदनाम करने और उनके चरित्र लान्छन के आरोप लगाते हुए मृतिका सुमित्रा नेताम की हत्या कर दिया गया और तो और उनके गुप्तांग में मिर्च व ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्डम करके शव को परिजनों को सौंप दिया और मामले मे कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया आरोपी महिला सुगंतिन नेताम एवं ईतवारिन बाई से पूछताछ किया जा रहा है।