
एक दिन पहले मंगलवार (3 फरवरी) की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इनका बेटा मां-बाप के पास आया और विवाद को शांत करवाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। रात करीब दो-ढाई बजे के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच में दोबारा विवाद शुरू हुआ।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने घर में नारियल काटने वाले धारदार हथियार से अपनी पत्नी के गले और सिर पर वारकर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पानी गर्म करने वाले रॉड के तार का फंदा बनाया और चैनल गेट पर उसे बांधकर फांसी पर लटक गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। सुबह बेटे ने देखी लाश
वहीं, बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच बेटा जब नीचे अपने माता-पिता के पास आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने माता-पिता को आवाज दी। जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दोनों की लाश पड़ी थी।
पहले ड्राइवरी करता था तारा सिंह
इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। तारा सिंह पहले ट्रक चलाने का काम करता था। लेकिन कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा था। काफी गुस्से वाले प्रवृत्ति का था। जिससे आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
पुलिस बोली- जांच कर रहे
इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि, हत्या और सुसाइड की जानकारी मिलते टीम सुबह मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।शुरुआती जांच में स्पष्ट पारिवारिक विवाद ही सामने आ रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही इस पूरी वारदात की सच्चाई सामने आएगी।