
कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को दो चरणों में अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहला चरण:
10 फरवरी 2026 को एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन
दूसरा चरण:
इसके बाद 10 दिनों का विस्तृत और आवासीय प्रशिक्षण शिविर
पहला चरण 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक नई दिल्ली के इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में आयोजित होगा।
राहुल गांधी करेंगे सीधा संवाद, होगी वन-टू-वन चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे और वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की सामाजिक परिस्थितियों, राजनीतिक चुनौतियों, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर खुलकर बात रख सकेंगे। संगठन, मीडिया और सोशल मीडिया पर फोकस
ट्रेनिंग में जिलाध्यक्षों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने मीडिया मैनेजमेंट और प्रभावी संवाद सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल रणनीति जनता से सीधा जुड़ाव और जन आंदोलन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी जिलाध्यक्षों को निर्धारित स्थल पर ही ठहरना होगा।
ट्रेनिंग से पहले जरूरी तैयारी के निर्देश
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण से पहले कुछ आवश्यक तैयारियों के निर्देश भी दिए हैं
फरवरी की ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े साथ रखना अनिवार्य
इलाज या नियमित दवा की स्थिति में डॉक्टर की पर्ची के अनुसार दवाएं साथ रखना
चलने-फिरने और कसरत के लिए आरामदायक जूते साथ लाना
बैग और सूटकेस पर नाम, पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखना केंद्रीय नेताओं का अंतिम शेड्यूल तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।