छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। जांजगीर चांपा जिले में 8 फरवरी की सुबह रॉन्ग साइड आ रही 3 ट्रेलर में जोरदार टक्कर हुई। जिसके बाद तीनों गाड़ी में आग लग गई। एक गाड़ी का ड्राइवर जिंदा जल गया। अन्य 2 घायल हुए है। दूसरा मामला राजनांदगांव जिले का है। जहां शनिवार (7 फरवरी) शाम बाइक पर सवार होकर 5 लोग मेला देखकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। इससे उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की जान चली गई। जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर घायल हुए हैं।

 

वहीं, तीसरी घटना सूरजपुर जिले की है जहां शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया।