राजधानी रायपुर में मंगलवार तड़के एक युवक की हत्या कर दी गई

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में मंगलवार तड़के एक युवक की हत्या कर दी गई है। ढाबा में खाना खाने के दौरान कुत्ते को भोजन देने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अनूपपुर के रहने वाले शिव प्रासद ध्रुव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुक और उसके साथ ने मारपीट की है, इस दौरान शिव के सीने पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने कुक और उसके साथ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version