छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्र-मरवाही में पति ने पत्नी और नाबालिग बेटी पर पेट्रोल उड़ेला और आग के हवाले कर दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्र-मरवाही में पति ने पत्नी और नाबालिग बेटी पर पेट्रोल उड़ेला और आग के हवाले कर दिया। इस घटना में मां और बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। यह पूरी घटना एडिशनल एसपी बंगले के सामने स्थित सुलभ शौचालय की है। जानकारी के मुताबिक, शंकर पांडेय और शमा शर्मा अपने नाबालिग बेटी के साथ सुलभ शौचालय में अस्थायी रूप से रहते थे। साथ सुलभ शौचालय की देखभाल और संचालन का काम करते थे।

 

मंगलवार को शंकर के शराब पीकर आने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी और बेटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं और वहां रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। इसके बाद पति मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मां-बेटी को पहुंचाया अस्पताल

 

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को जिला अस्पताल ले गए। जहां दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति-पत्नी बुढार से आकर पेंड्रा में सुलभ शौचालय के केयरटेकर के रूप में काम करते थे।

 

शराब पीने को लेकर होता था विवाद

 

पति शंकर पांडेय के शराब पीने की आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसे इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने अभी तक कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, लेकिन अस्पताल से मेडिकल मेमो थाने को भेज दिया गया है। इनपेशेंट डिपार्टमेंट में इलाज जारी

 

फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जिला अस्पताल में बर्न यूनिट न होने के कारण, मां और बेटी दोनों का इलाज आईपीडी (इनपेशेंट डिपार्टमेंट) में ही किया जा रहा है।