रायपुर पुलिस शहर में ड्रग्स, गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही

Chhattisgarh Crimesरायपुर पुलिस शहर में ड्रग्स, गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कबीर नगर थाना क्षेत्र में हेरोइन और गांजा बेचने पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन आरोपियों और गोल बाजार थाना क्षेत्र में हेरोइन बेचने पहुंचे एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। डीडी नगर और खमतराई थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

इसी तरह पुलिस ने 35 लाख से ज्यादा का माल जब्त की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, आरोपियों से जुड़े नेटवर्क और पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। हेरोइन और गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

 

कबीर नगर थाना पुलिस ने हीरापुर इलाके में वेदांत वाटिका के पास रेड कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सिंह और संतोष सिंह सिदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और गांजा बरामद किया है।

 

एमडीएमए के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

गोल बाजार पुलिस ने डीकेएस अस्पताल की पार्किंग के पास से आरोपी चित्रांश पवार को पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एमडीएमए बरामद किया है। गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

डीडी नगर पुलिस ने चंगोराभाठा में महादेवा तालाब किनारे के पास से आरोपी नारायण यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांजा बरामद किया है।

 

50 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 

सिविल लाइन पुलिस ने केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे एक टोयोटा कार में सवार हरिकेश सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो गांजा बरामद किया है। खमतराई पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां पकड़ी

 

खमतराई पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मयंक सोनी और राकेश अग्रहारकर बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गांजा और नशीली गोलियां बरामद की है।

Exit mobile version