छत्तीसगढ़ में संचालित पीएम श्री स्कूलों की व्यवस्थाओं की अब केंद्र स्तर से सख्त समीक्षा होगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में संचालित पीएम श्री स्कूलों की व्यवस्थाओं की अब केंद्र स्तर से सख्त समीक्षा होगी। भारत सरकार के सचिव स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, 16 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश के 341 पीएम श्री स्कूलों की 24 सैचुरेशन बिंदुओं पर सरप्राइज चेकिंग की जाएगी। दुर्ग जिले के 17 स्कूलों को विशेष रूप से निरीक्षण के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन दुर्ग जिले में संचालित कई स्कूलों की हालत खराब है। कहीं स्कूल खंडहरनुमा भवन में संचालित हो रहे हैं, तो कहीं खेल मैदान और बाउंड्रीवॉल का अभाव है। कुछ स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, कंप्यूटर/आईसीटी लैब और इंटीग्रेटेड साइंस लैब जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, कई स्कूलों में शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी अधूरी है। दुर्ग जिले में खुर्सीपार के पीएम श्री स्कूल में खेल मैदान ही नहीं है। इसके अलावा स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब नहीं है। स्कूल में अन्य सुविधाओं को प्राचार्य ने बेहतर बताया है। स्कूल में खेल मैदान नहीं होने की वजह से बड़े बच्चों को स्कूल के बाहर के मैदान में ले जाना पड़ता है। वहीं, छोटे बच्चों को कैंपस में टाइल्स लगे प्रार्थना स्थल पर ही खिलाया जाता है। भिलाई-3 में जर्जर स्कूल में हो रही पढ़ाई

 

पीएम श्री स्कूल बिजली नगर भिलाई-3 में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले छोटे बच्चे हमेशा डर के साए में पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल हालत काफी दयनीय है। छज्जे कभी भी गिर सकते हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में पहले भी छज्जा प्लास्टर गिर चुका है। इसके अलावा नई बिल्डिंग को लेकर लंबे समय से केवल फाइल ही चल रही है, आज तक नई बिल्डिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। कई स्कूलों में भी सुविधाओं की कमी

 

इसके अलावा, पीएमश्री स्कूलों में बोरी, जामुल, बोरसी, बानबरद समेत कई स्कूलों में भी कहीं शौचालय की स्थिति खराब है, तो कहीं लैब और क्लासरूम की स्थिति खराब है। इसे सुधारने को लेकर कई बार प्रयास किए गए हैं, लेकिन इन स्कूलों की स्थिति अब तक नहीं सुधरी है।

 

सरप्राइज चेकिंग में आईएएस अधिकारी आएंगे दुर्ग

 

भारत सरकार की ओर से आईएएस अधिकारी जिले के चयनित स्कूलों में निर्धारित अवधि के दौरान एक-एक स्कूल में रहकर 24 प्रमुख बिंदुओं पर गहन समीक्षा करेंगे। इससे पहले दुर्ग जिला शिक्षा विभाग की ओर से इन सभी पीएमश्री स्कूलों में व्यवस्था सुधारन की कवायद शुरू की गई है, जिसकी तैयारी आज भी जारी है।

 

इन बिंदुओं पर होगी पीएमश्री स्कूलों की जांच

 

जांच के दायरे में फुली इक्विप्ड अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लासरूम, स्किल एजुकेशन, इंटरनेट सुविधा, लाइब्रेरी, फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी लैब, खेल मैदान, ग्रीन स्कूल फीचर्स, स्कूल इनोवेशन काउंसिल, मिशन लाइफ के तहत यूथ एवं इको क्लब, शिक्षक क्षमता निर्माण, जादुई पिटारा। टीएलएम का उपयोग, करियर काउंसलिंग, छात्राओं के लिए सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण, फर्नीचर उपलब्धता, चाइल्ड ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर, आईडी कार्ड वितरण, हैंडवॉशिंग और टॉयलेट व्यवस्था, बैगलेस डे और पीएम श्री लोगो-नेम शामिल हैं।

 

दुर्ग जिले में संचालित पीएमश्री स्कूलों में जा सकती है केंद्र की टीम

 

पी.एम.श्री उत्कर्ष अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालाजीनगर खुर्सीपार

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला बालाजीनगर खुर्सीपार

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला बिजली नगर भिलाई-03

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला जरवाय

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल बोरी

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल नगपुरा पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला पथरिया

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला गभरा

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला अखरा

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला उतई

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला रुआबांधा

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल जामुल

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला बानबरद

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल अहिवारा

पी.एम.श्री शासकीय प्राथमिक शाला विनायकपुर