
*बैठक में वन विभाग के टीम भी हुए शामिल*
*पूरन मेश्राम/मैनपुर*।
उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व वन परिक्षेत्र तौरेंगा बफर जोन के ग्राम पंचायत गोरगांँव के अंतर्गत समस्त गाँव के प्रमुखो एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति के मुखियाओं का आवश्यक बैठक गौरगाँव मे 24 फरवरी मंगलवार को आयोजित किया गया।जहां वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी बैठक मे शामिल हुए गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने, पंचायत क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण,अवैध कटाई एवं वन्य प्राणियों का शिकार पर रोक लगाने का निर्णय लेते हुए होली त्यौहार के बाद पंचायत क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए वन प्रबंधन समिति वन विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम द्वारा सर्वे भी कराए जाने का निर्णय के साथ ही जल जंगल जमीन के संरक्षण संवर्धन के दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी के संसर्ग में रहकर कार्य करने का निर्णय वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रमुख फरसू राम नेताम ने कहा कि गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने सबको संकल्पित होना पड़ेगा हमारे पंचायत क्षेत्र के जंगलों में कहीं आग ना लगे यही हम सबके लिए शपथ होगा।वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चैन सिंह नेताम ने कहा कि जंगल में हो रहे अवैध कटाई,अतिक्रमण, अवैध शिकार पर रोक लगाना अति आवश्यक हो गया है।आने वाले भविष्य के लिए जो शेष बचा हुआ जंगल है उसको बचाने का अब समय आ गया है।
वनों की कटाई अतिक्रमण से जंगल साफ हो रहा है। आदिवासी मूल निवासी समाज का जीवन जंगल में ही बसा हुआ है।जो शेष जंगल बचा हुआ है उसको बचाना हम सबके हित में होगा ऐसा वन परिक्षेत्राधिकारी केजूराम कोरचे ने कही। बैठक में विशेष रूप से ग्राम प्रमुख संचालक फरसू राम नेताम, समिति अध्यक्ष चैन सिंह नेताम, ग्राम पटेल सुकलाल नेताम, वन परिक्षेत्राधिकारी तौरेंगा केजू राम कोरचे, डिप्टी रेन्जर नीतेश सारथी, सरपंच चिमन नेताम,वन रक्षक चिराग साहू,रामनाथ नेताम,हरिचंद मंडावी, कैलाश नेताम,ठिसाराम मंडावी,भगवान सिंह नेताम, कमलेश नेताम,बिमलू राम मंडावी,मथन मंडावी,फिरतू राम नेताम,वन चौकीदार मुकेश सिन्हा, हेमन्त नेताम,मोतीलाल डोंगरे सहित ग्रामीण जन शामिल रहे।