छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्कर सक्रिय

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्कर सक्रिय हैं। जहां ओड़िसा से गांजा लाकर इसकी बिक्री करते हैं। पुलिस ने सरगुजा जिला के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो बाइक से गांजा को लेकर इसकी बिक्री करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में काफी मात्रा में गांजा लेकर हमीरपुर, धौराभांठा, हुंकराडीपा और कुंजेमुरा होते हुए पत्थलगांव की ओर जा रहे हैं।

 

जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम ने बांधापाली पंडरी डबरी तालाब के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। ऐसे में एक बिना नंबर नीले-काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोकवाया गया।

 

दोनों से पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े उर्फ पिंटू 33 साल निवासी रफेली थाना दरिमा जिला सरगुजा और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश यादव 35 साल निवासी रतनपुर पाठीपारा थाना सीतापुर जिला सरगुजा बताया।

 

जिसके बाद तालाशी लेने पर उनके पास से प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग पैकेटों में रखे 70 हजार रुपये कीमत के 12.410 किलो गांजा को बरामद किया गया। 1 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

इसके अलावा आरोपियों के पास से बाइक व मोबाईल भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 7000 रूपये की संपत्ति जब्त की है।

 

पूछताछ में उन्होंने गांजा की बिक्री करना स्वीकार किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।