
पूरन मेश्राम/मैनपुर।
विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम भूतबेडा़ मे आज रविवार को बाजाघाटी झरिया गाँडा गंधर्व समाज सर्कल शोभा का वार्षिक बैठक आयोजित किया गया इस दौरान बैठक का शुभारंभ समाज के पदाधिकारियों एवं बैठक मे उपस्थित मातृशक्तियों द्वारा भगवान शिव का पूजा अर्चना कर किया गया जिसमे सर्व सम्मति से समाज को गति तथा नई-दिशा प्रदान करने नव पदाधिकारी के रूप मे पदाधिकारी मनोनीत किया गया। इस मौके पर समाज जनो ने सर्वसम्मति से झरिया गाँडा गंधर्व समाज अध्यक्ष धनेश राम नागेश, उपाध्यक्ष अंशा राम सूर्यवंशी,कोषाध्यक्ष संजय देववंशी,सचिव गंगेश्वर नागवंशी, सह सचिव किशोर नागेश को बनाया गया संरक्षक के रूप मे नारायण डोंगरे,महोदव बघेल,कलिराम नेताम, गुप्तेश्वर जगत, चमरूराम जगत, आनंद जगत, महिला प्रभाग अध्यक्ष जागेश्वरी नागेश, उपाध्यक्ष दुलारी हरपाल, सचिव बिराजो जगत, वार्ड अध्यक्ष शोभा उमेश नागेश, भूतबेड़ा चमरू राम जगत, गौरगांँव सांतुराम नेताम को बनाया गया। उपस्थित समाज जनो के बीच नव मनोनित पदाधिकारियो ने समाज के हित मे कार्य करने का शपथ लेते हुए समाज के विकास मे शामिल होने अपील किया गया। इस वार्षिक बैठक मे समाज के युवक युवतियों को कम से कम 12 वीं तक शिक्षा दिलाने अनिवार्य किया गया है बेटी पढा़ओ बेटी बचाओ पर जोर दिया गया एवं सामाजिक कार्यक्रमों मे नशापान को बंद करने नियम बनाये गये है। बैठक मे प्रमुख रूप से लंकेश सोनवानी,उमेश नागेश, विश्राम नागेश,महादेव नागेश,सालिकराम नागेश, किशोर नागेश,धनेश नागेश, रमेश नागेश,दुलार सिंह नागेश,बलेदव राम, चिन्ताराम,भुनेश नागेश, टिकेश नागेश, सरवन नागेश, गुरूवारू, रवि नागेश, माधुरी हरपाल, राजोबाई, जशोदा नागेश, पार्वती नागेश,टिबुला बाई, कुमारी बाई,ममता देववंशी, प्रभा मरकाम,शकुन बाई, संगीता,रामेश्वरी,दीपिका, हिरौदी बाई,सोमारी बाई, उमेश,खोलबाहरा जगत, संतोष डोंगरे,मोतीराम नागेश,मनोज जगत,आशा राम कुलदीप,गौतम डोंगरे, धन्नू राम नेताम, देवचरण सूर्यवंशी,प्रेमलाल सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या मे सामाजिक बन्धु व मातृशक्ति उपस्थित रहे।