
पूरन मेश्राम/मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी मैनपुर मंडल के मंत्री रोहित नायक ने होली से पूर्व प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को धान विक्रय मूल्य की अंतर राशि का एक साथ और एकमुश्त भुगतान करने के लिए राज्य सरकार के अभिनव पहल का स्वागत करते हुए कहा है,कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन के साथ ही किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है श्री नायक ने इसे किसानों के लिए होली का एक बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि सरकार ने होली के पूर्व किसानों को अंतर राशि भुगतान करने का वादा जो किया था उसे पूरा किया है। अंतर की राशि प्राप्त करने वाले समस्त किसानों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बह रही है जो मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन का प्रतीक है।