छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 6 दिन पहले मानसिक रूप से बीमार पत्नी को पति ने रस्सी से गला घोंटकर मार डाला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 6 दिन पहले मानसिक रूप से बीमार पत्नी को पति ने रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दावा किया कि उसकी पत्नी गिरकर मर गई है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम धर्मेंद्र निषाद (43) है, जो ग्राम देवी नवागांव का रहने वाला है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 23 फरवरी को पत्नी सावित्री बाई निषाद (38) की लाश संदिग्ध परिस्थितियों तांदुला नदी किनारे मिली।

 

पुलिस ने जांच शुरू की तो धर्मेंद्र ने गिरकर मरने की बात कही। हालांकि, सख्ती दिखाने पर उसने बताया कि मां को खाना नहीं परोसने पर पत्नी की घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसने खोजने का नाटक किया। मंगलवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले का खुलासा किया है।