
इसमें खसरा नंबर 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 शामिल हैं। इन जमीनों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग कर सड़कों और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा था। तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट, एफआईआर कराने की तैयारी
निगम के अधिकारियों ने बताया कि भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखकर अधिकृत जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद वैधानिक अनुमति लिए बिना प्लाटिंग कर सड़कों और अन्य संरचनाओं का निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर से कार्रवाई
जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया कि भाठागांव इलाके में शंकरा विहार के नाम से अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर जांच की गई और सोमवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। मुरुम सड़क को काटा गया है। मामले में जांच की जा रही है।