बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर स्कूल में संकुल समन्वयक शराब के नशे में पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर हंगामा किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर स्कूल में संकुल समन्वयक शराब के नशे में पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर हंगामा किया। जिससे वो रोने लगे। बाथरूम में जाकर छिप गए। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे सुंदरपुर प्राथमिक स्कूल के बाहर बच्चे खेलते देखे गए। उस समय स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। एक ग्रामीण ने इसकी सूचना संकुल प्राचार्य को दी। जिसके बाद पिपपान के संकुल समन्वयक (CAC) जगदीश सिंह को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। नशे में धुत होकर पहुंचे थे स्कूल

 

ग्रामीणों का आरोप है कि, संकुल समन्वयक जगदीश सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को देखकर वे घबरा गए। एक ग्रामीण के बाथरूम में जाकर छिप गए। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पंचनामा तैयार किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

आज भी जांच करने पहुंचे अधिकारी

 

इस मामले की जानकारी मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा बुधवार को जांच के लिए सुंदरपुर प्राथमिक शाला पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जनपद में एक कार्यशाला आयोजित थी, जिसमें कई शिक्षक शामिल होने गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी

Exit mobile version