
कार में गांजा लेकर ग्राहक तलाश रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
पहला मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इंवेस्टगेशन ऑफिसर दिव्या शर्मा ने बताया कि पुलिस को 30 मई 2021 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केनाल रोड स्थित श्याम नगर इलाके में एक कार में सवार तीन युवक गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया। कार में मनीष सिंह, निखिल यादव और जितेंद्र दास सवार थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों और वाहन की तलाशी ली। विशेष लोक अभियोजक केके चन्द्राकर ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया।