
दरअसल राकेश और जगवती एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। 11 मार्च की रात दोनों टेकामेटा के रहने वाले नाथू दुगा के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने कीटनाशक पी लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखी लाश
12 मार्च की सुबह ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर गए। इस दौरान उन्होंने कपल की लाश देखी, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जाबेली सरपंच कैसियो खलको को दी। सरपंच ने छोटेबेठिया थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव
इधर, घटनास्थल पर पुलिस टीम ने दोनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस बोली- मजदूरी करते थे दोनों
इस मामले में थाना प्रभारी रमन उसेंडी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवक-युवती परिजनों के साथ रहते हुए मजदूरी करते थे। युवक अक्सर युवती के गांव आया करता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।