छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार को जमीन और पैसों के विवाद में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर दी गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार को जमीन और पैसों के विवाद में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ किया, जिससे शिक्षक की मौत हो गई। बाद में शव को ट्राइसाइकिल सहित जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग शिक्षक का नाम देवानंद भारद्वाज (42) है, जो ग्राम जर्वे के रहने वाला था। उन्होंने गांव के ही रहन वाले टीमन लाल मनहर से जमीन खरीदने के लिए 7 लाख में सौदा किया था और पैसे भी दे दिए थे।

 

पैसे देने के बावजूद टीमन लाल मनहर जमीन रजिस्ट्री नहीं कराई और न ही रकम वापस लौटाए। गुरुवार को दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर टीमन लाल ने दिव्यांग शिक्षक को मार डाला और शव को जलाकर मौके से भाग निकाल, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पढ़िए सिलसिलेवार हत्या की पूरी कहानी…

 

दरअसल शिक्षक देवानंद भारद्वाज ग्राम पिहरीद में पदस्थ था। दोनों पैरों से दिव्यांग था और परिवार के साथ ग्राम जर्वे में रहता था। जबकि आरोपी टीमन लाल मनहर जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करता है और तीन दिन पहले ही गांव लौटा था।देवानंद भारद्वाज ने टीमन लाल मनहर से 7 लाख रुपए में जमीन खरीदने का सौदा तय किया।

 

रकम भी दे दी गई, लेकिन टीमन लाल ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए। वारदात वाले दिन शाम करीब 5 बजे पान दुकान के पास देवानंद भारद्वाज और टीमन लाल के बीच जमीन सौदे को लेकर विवाद हुआ। देवानंद ने जमीन की रजिस्ट्री कराने या दी गई रकम लौटाने की बात कही, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद वाले खेत में जलाया

 

बाद में टीमन लाल ने कुल्हाड़ी से देवानंद की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को ट्राइसाइकिल सहित विवाद वाले खेत में ले गया और आग लगा दी। इसके बाद भाग निकला। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

 

पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तारी होगी

 

जले हुए स्थल से सैंपल सैंपल इकट्ठे किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103, 238 BNS में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है किआरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version