राजधानी रायपुर में राज्य GST विभाग ने गुरुवार सुबह भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में राज्य GST विभाग ने गुरुवार सुबह भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। टीम लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है।

 

बोगस बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायत पर कार्रवाई

 

बताया जा रहा है कि विभाग को इन फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर यह रेड डाली गई। जांच के दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया गया है।

 

छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों और डेटा को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं।

 

हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जांच और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।