रायपुर में पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी डिग्री बनाने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी डिग्री बनाने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बार पुलिस ने साक्षी सिंह को पकड़ा है, जो फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस डिग्री तैयार करने का काम करती थी। सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और लिंकेज के आधार पर साक्षी सिंह का नाम सामने आया। इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया।

 

3 मोबाइल जब्त किए गए

 

पूछताछ में साक्षी सिंह ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर पुणे की डी.वाई. पाटिल यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी MBBS और BAMS डिग्री तैयार कर गिरोह को उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। 17 फरवरी दर्ज कराई थी शिकायत

 

दरअसल, इस मामले में 17 फरवरी 2026 को संजय निराला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी सर्टिफिकेट देने के नाम पर उनसे और उनके रिश्तेदारों से 2.34 करोड़ रुपए ठग लिए।

 

4 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

 

इस केस में पहले ही 4 आरोपी भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर और राकेश रात्रे गिरफ्तार किया जा चुका है। अब साक्षी सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।