सीए रवि ग्वालानी को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महिला और युवा उत्कृष्टता समिति में वर्ष 2026-27 के लिए सह-नामित (को-ऑप्टेड) सदस्य नियुक्त किया गया

Chhattisgarh Crimesसीए रवि ग्वालानी को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महिला और युवा उत्कृष्टता समिति में वर्ष 2026-27 के लिए सह-नामित (को-ऑप्टेड) सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी के निर्णय से हुई है। समिति सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में और सेंट्रल काउंसिल सदस्य व उपाध्यक्ष सीए श्रीप्रिया कुमार के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। यह समिति महिला और युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के विकास, नेतृत्व क्षमता के संवर्धन व पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।

 

सीए रवि ग्वालानी पूर्व में इंस्टीट्यूट की रायपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक शैक्षणिक, व्यावसायिक और कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इसके अतिरिक्त, वे संस्थान की उद्यमिता और लोक सेवा में सदस्यों की समिति में भी सह-नामित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

इस अवसर पर सीए रवि ग्वालानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस साल एक भव्य अंतरराष्ट्रीय युवा और महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा-महिला सदस्यों को नई दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।