छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। हटकेश्वर में शनिवार शाम हुई इस कार्रवाई में अवैध रूप से बनाए गए सड़क निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया और उपयोग में लाई गई सामग्री जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई विधायक के मौके पर निरीक्षण करने और भू-माफिया के खिलाफ सख्त निर्देश देने के बाद की गई है। अवैध प्लाटिंग का विरोध करने विधायक मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी भूमाफियाओं से कहासुनी भी हुई थी।

 

विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि भू माफिया ने प्लाटिंग तक पहुंचने के लिए सिंचाई विभाग की शासकीय जमीन पर मुरूम डालकर सड़क बना दी थी। बांस-बल्ली से बैरिकेड भी लगाए गए थे। बिना डायवर्सन अवैध प्लॉटिंग

 

नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि तुषार राजपुरिया, संजय दास और समीर कुकरेजा ने ग्राम हटकेश्वर स्थित अपनी कृषि भूमि (खसरा नंबर 126/1, 126/2 और 126/3) में बिना डायवर्सन कराए मुरूम डालकर जमीन का स्वरूप बदल दिया और अवैध विकास कार्य किया।

 

नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम

 

प्रशासन ने पहले भी नोटिस जारी कर काम रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। इसके बाद अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को ध्वस्त किया गया और मुरूम सहित अन्य सामग्री जब्त कर ली गई। संबंधित लोगों को बिना अनुमति प्लॉटिंग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई

Exit mobile version