विधायक जनक ध्रुव की उपस्थिति में ग्राम रक्शा पथरा के जातरा कार्यक्रम में पुलिस ने चलाया जन-जागरूकता अभियान 

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

 

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

29/03/2026 दिन रविवार को थाना शोभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा में आयोजित जातरा कार्यक्रम’ के दौरान पुलिस द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव उपस्थित रहे।अभियान के दौरान उपस्थित जनसमूह को शोभा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल द्वारा वर्तमान समय की चुनौतियों को लेकर जागरूक किया गया।साइबर अपराध: ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए ओटीपी (OTP) साझा न करने, APK File download न करने, अनजान लिंक से दूर रहने की सलाह दी गई।सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन करने का समझाईस दिया गया गया।

नशामुक्ति: युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।

विधायक जनक ध्रुव ने पुलिस विभाग की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस के निर्देशों का पालन करने और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय सरपंच, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जातरा कार्यक्रम के उत्साह के बीच पुलिस की इस सीख को ग्रामीणों ने गंभीरता से सुना और आत्मसात करने का संकल्प लिया।