
बिलासपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के ग्राम दर्रीकापा निवासी परसराम पोर्ते (50) पुत्र झुनूराम और उनके रिश्तेदार भरत सिंह ध्रुव (45) पुत्र शिव सिंह के परिवार में शादी होने वाली थी। दोनों रविवार को बाइक में सवार होकर शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे। दोपहर के समय, बाइक सवार दोनों लोग चोरभट्ठी से अपने गांव दर्रीकापा लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों रिश्तेदार ग्राम नेवरा के पास पहुंचे थे, इस दौरान समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे परसराम और भरत सिंह दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में परस को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल का इलाज जारी
वहीं, भतर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़ा रहा। राहगीरों ने हादसे की जानकारी कोटा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परसराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं घायल पड़े भरत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस फरार वाहन चालक की जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।