वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण डेढ़ करोड़ का पुलिया निर्माण कार्य अटका

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

15 दिवस के भीतर पुलिया निर्माण कार्य शुरु नही होने पर ग्रामीण करेंगे सड़क मार्ग जाम।

 

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

उदंती अभ्यारण क्षेत्र में निर्माण कार्य अवरुद्ध होना आम बात हो गई है। जिसके कारण रहवासियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। सड़क, पुल पुलिया के नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जीवन बारहमासी कष्टो से भरा होता है। संबंधित विभाग के द्वारा स्वीकृति पश्चात पुल पुलिया,सड़क निर्माण शुरु तो हो जाता है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को पता चलने से कार्यस्थल पहुंँचकर निर्माण कार्यों को ये कहकर रुकवा दिया जाता है,कि वन विभाग से एनओसी नहीं लिया गया है। जिसके कारण निर्माण कार्य को एजेंसी के द्वारा रोक दिया जाता है।जिसका खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। पूरे प्रक्रिया को निपटारा करते हुए भी संबंधित निर्माण कर्ता एजेंसी को कार्यस्थल पर निर्माण कार्य को प्रारंभ करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं कर पाने के कारण ही बीच में कार्य रुक जाता है।जिसके कारण क्षेत्र वासियों को भयंकर परेशानी उठानी पड़ती है।

 

*नया पुलिया निर्माण के लिए पुराने रपटा को तोड़ने से बरसात के दिनों में आवागमन होगी बाधित*

नया पुलिया निर्माण कराए जाने के करण पुराने रपटा को निर्माण एजेंसी के द्वारा तोड़ दिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए समीप ही कच्ची मिट्टी रेती से बनाया गया रपटा बारिश के पानी से बह जायेगा वहां भी सीमेंट डालकर बनाया जावे ताकि फिलहाल आवा गमन बाधित न हो पाये।

*डेढ़ करोड़ के पुलिया निर्माण वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण रुका, निर्माण एजेंसी सीमेंट गिट्टी को कार्य स्थल से उठाया, ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश*।

ऐसा ही मामला उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व क्षेत्र के जुगाड़ से अमाड़ पहुंँच मार्ग मे पट्टाबहाल नाला पर बने रपटा मे ग्रामीणों के मांँग के आधार पर शासन प्रशासन के द्वारा पुलिया निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के तहत 17 जनवरी 2025 को डेढ़ करोड़ की स्वीकृति मिली और ठेकेदार के द्वारा कार्य स्थल पर गिट्टी सीमेंट पहुंँचाते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने के उपरान्त वन विभाग के अधिकारियों को पता चलने पर 19 दिसंबर 2025 को कार्यस्थल में पहुंँचकर इस पुलिया निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी नहीं लिया गया है ऐसा कहते हुए निर्माण कार्य को तत्काल बंद कर एनओसी की बात कही गई जिसके कारण संबंधित निर्माण एजेंसी के द्वारा कार्यस्थल से सीमेंट गिट्टी को उठाकर ले जाया गया अब पुलिया निर्माण के स्वीकृति मिलने के बावजूद भी अधर में लटक गया जिसका खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है।

15 दिन में पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ करें अन्यथा एन एच 130 सी सड़क जाम करने चेतावनी ग्रामीणों ने

दिया गया है जिसका ज्ञापन जिला कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार मैनपुर को संप्रेषित कर दिया गया है अब देखना होगा ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान होगा या फिर अधिकारियों के द्वारा आश्वासन पश्चात ग्रामीणों का सपना अधूरा ही रह पाएगा।

ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से पुस्तम सिंह मांझी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अमाड़,कमलेश कुमार यादव, मदन यादव, बलराम सोरी, सकरो राम नेताम, नरहरि सोरी, रघुवर, अग्रसेन यादव, नकुल नागेश, नरसिंह नेताम, पदमन नेताम, मोहन सिंह मरकाम, हीरा सिंह पोर्ते, जयराम ओटी, ईश्वर मरकाम, घासीराम मरई सहित ग्रामीण जन शामिल रहे।