
इसके बाद बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। हालांकि इस पूरे मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला ?
सोमवार को मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। इसके साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
साथ ही आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
इस पर अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बिलासपुर के मस्तूरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की। इसके बाद मस्तूरी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और केस डायरी खैरागढ़ पुलिस को भेज दी।