वनांचल क्षेत्र में परेशानी सड़क अस्पताल बिजली पानी सड़क की कमी

Chhattisgarh Crimes

लंबित समस्या व मांगों को लेकर साहेबिनकछार मे जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

 

क्षेत्र के सैकडो लोगो ने समस्या एवं मांँग को लेकर एन एच 130 सी बम्हनीझोला के समीप तीन माह पूर्व किया था चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन,

बिजली के मांँग को लेकर राजापड़ाव क्षेत्र वासियों ने भी किया था सड़क जाम

शिविर मे अधिकाधिक संख्या मे लोग पहुँचे,

शासन प्रशासन वाजिब माँगो पर गंभीर।

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के दूरस्थ वनांचल ग्रामपंचायत साहेबिनकछार मे 2 अप्रेल दिन गुरुवार को शासकीय योजनाओं के सफल संचालन मूल्यांकन एवं आमजन के समस्या एवं मांगों पर समाधान के लिए विशाल जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें क्लस्टर क्षेत्र के ग्राम पंचायत के गांँव से अधिकाधिक संख्या में आमजन पहुंँचकर शिविर मे लाभ उठाने की अपील जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।

*साहेबिन कछार में शिविर आयोजन करने के पीछे जिला प्रशासन की मंशा*

3 महीना पूर्व साहेबिनकछार ग्राम पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर अपनी समस्या एवं मांगों को सरकार तक पहुंचाई थी जिनके फलस्वरूप जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के समस्या और माँगो पर शासन प्रशासन गंभीर है।

*साहेबिनकछार क्षेत्र के लोगों का मुख्य मांग जिसे 3 महीना पूर्व शासन प्रशासन को आगाह किया था*

मुख्य मार्ग बम्हनीझोला से उड़ीसा सीमा तक 25 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण अति शीघ्र कराई जावे,किसी कारण वश इंदागांव में स्थानांतरित किए गए आदिवासी कन्या छात्रावास एवं कन्या शाला साहेबिनकछार को मूल स्थान पर संचालित कर भवन निर्माण किया जावे। सभी विद्युत विहिन गांँवों में विद्युतीकरण किया जावे। ग्राम पंचायत साहेबिन कछार के आश्रित ग्राम करलाझर, साहेबिन,नागेश,कोदोमाली, में वर्ष 2023 से स्वीकृत मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बन रहे अधूरे शाला भवनो को पूर्ण किया जावे।

उप स्वास्थ्य केंद्र करलाझर में विद्युत एवं नल जल की व्यवस्था कराई जावे।

क्षेत्र मे अधूरा पड़े नल जल योजना को पुन चालू कराई जावे सहित आठ बिंदु पर मांँग एवं समस्या का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। शिविर के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत साहेबिनकछार क्षेत्र के मुखिया सहित सैकड़ो ग्रामीण जन मुस्तैद है।

 

*इंदागाँव क्षेत्र में परेशानी सड़क अस्पताल और बैंक नहीं*

वही मैनपुर मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर बस ग्राम पंचायत इंदागांव क्षेत्र के करीब 13000 आदिवासी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं,क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा वर्षों से सैद्धांतिक तौर पर आंदोलन धरना प्रदर्शन के साथ ही शासन प्रशासन से लिखित मौखिक बातचीत करते आ रहे हैं लेकिन कुछ नहीं मिल पाया तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद में 6 सितंबर 2019 को इंदागाँव को तहसील बनाने की घोषणा की थी पर अभी तक इस दिशा में शासन प्रशासन के द्वारा कुछ भी काम नहीं हो पाया तहसील कोर्ट कैंप भी बंद है।

*उप स्वास्थ्य केंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन नहीं*

इंदागाँव मुख्यालय के अंतर्गत 23 गांव 9 ग्राम पंचायत और लगभग 13000 की जनसंख्या समाहित है यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना नितांत आवश्यक है।

*क्षेत्रवासियो ने इंदागाँव में शासकीय बैंक खोले जाने के लिए वर्षों से कर रहे हैं मांग पर रह गई है अधूरी*

क्षेत्र वासियों के मांग के अनुसार 9 साल पहले एक निजी बैंक की शाखा इंदागाँव में खोली गई थी और ग्राम पंचायत इंदागाँव के नाम से खाता भी खोला गया था लेकिन कुछ दिन के बाद बैंक के मैनेजर यहां से गए तो वापस कभी नहीं आए इसलिए क्षेत्र वासियों ने शासकीय बैंक शाखा खोलने की मांग की है। शाखा खुलने से विकास मूलक कारियों के भुगतान के लिए मजदूर किसान पेंशन धारी को लंबी दूरी तय करके विकासखंड मुख्यालय मैनपुर नहीं जाना पड़ेगा।वही राजापड़ाव क्षेत्र वासियों के द्वारा बिजली के मांग को लेकर राजापड़ाव के समीप पक्की सड़क मार्ग को चक्का जाम कर दिया था। जिला प्रशासन गरियाबंद के द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के पश्चात चक्का जाम आंदोलन स्थगित हुआ था। नियत समय सीमा 6 महीना के उपरांत कार्य नहीं होने पर पुनः चक्का जाम की चेतावनी राजापडा़व क्षेत्र वासियों के द्वारा दिया गया है। कोशिश जारी रहे देर से ही सही पर समस्या का समाधान होना नितांत आवश्यक है। शिविर में गरियाबंद जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उइके,पुलिस अधीक्षक गरियाबंद देवव्रत सिरमौर,जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होंगे।

Exit mobile version