दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesदुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जामुल थाना क्षेत्र में संचालित संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए सात सटोरियों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन और 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले जामुल पुलिस ने सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 में छापा मारकर एक बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया था। उस दौरान पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ और उनके मोबाइल डेटा की जांच में खुलासा हुआ कि इस अवैध खेल में कुछ अन्य लोग भी हयोग कर रहे थे। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने भिलाई और रायपुर के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने परमेश गेडाम (भिलाई), शिवा वैष्णव उर्फ समीर (रायपुर), मोहम्मद असलम (भिलाई) और सत्यपाल पासवान (भिलाई) को गिरफ्तार किया।

 

पकड़े गए चारों आरोपी सट्टा संचालन के लिए आईडी उपलब्ध कराने, पैसों के लेन-देन का हिसाब रखने और तकनीकी सहायता देने का काम करते थे। सोशल मीडिया और नई तकनीक का इस्तेमाल

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे से जुड़े थे। ये लोग सोशल मीडिया और नई तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस की नजरों से बचते हुए सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version