छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने परेशान होकर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने परेशान होकर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रोशनदान से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गजाधर वर्मा (32) के रूप में हुई है, जो कि परिवार के साथ वार्ड नंबर 4 रानीसागर बियारा गली में रहता था। गजाधर पिछले दो सालों से लीवर संबंधी बीमारी से जुड़ रहा था। परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण वह काम पर भी नहीं जा पा रहा था।

 

घटना के समय पिता कुमार वर्मा सो रहे थे, जब वे जागे तो उन्होंने देखा कि बाथरूम की लाइट जल रही थी और दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर उन्होंने अपने बेटे को रोशनदान में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया।

 

सूचना मिलने पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे के कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version