बलौदाबाजार में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ग्राम हथबंद और रिंगनी के बीच खंबा नंबर 781/5 के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला। आसपास के क्षेत्र में शव के टुकड़े-टुकड़े होने के निशान मिले। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

स्थानीय सरपंचों और कोटवारों को इसकी सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों और चौकीदारों की मदद से आसपास के गांवों में मृतका के संबंधियों को खोजने का प्रयास जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।