छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जादू-टोना के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने अपने परिचितों के साथ मिलकर पत्थर से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 3 से 5 महीने पहले धीरपाल (50) के बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धीरपाल को संदेह था कि उसके बेटे की मौत जादू-टोने के कारण हुई और इसके लिए उसने कौशल्या को जिम्मेदार माना। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, धीरपाल अपने परिवार के साथ ग्राम खरड़ी में रहता है और खेती-मजदूरी करता है। धीरपाल और कौशल्या आपस में रिश्तेदार हैं। करीब 3 से 5 महीने पहले उसके बेटे की बीमारी के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धीरपाल को संदेह था कि कौशल्या ने उसके बेटे पर जादू-टोना किया, जिसके कारण उसकी जान गई।
इसी बात को लेकर वह कौशल्या से रंजिश रखने लगा। सोमवार को कौशल्या घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए धीरपाल अपने दो साथियों के साथ घर में घुसा और पत्थर से उसके सिर पर एक के बाद एक वार किया। गंभीर चोट और और ब्लडिंग से कौशल्या की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जब कौशल्या के परिजन घर पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पूछताछ में परिजनों के साथ वारदात करना स्वीकारा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और धरपाल को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने दो परिजनों को हिरासत में लिया। दोनों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज को विधिवत गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।