
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कॉन्स्टेबल का वर्दी में डांस करते और वकील का तलवार लहराते वीडियो सामने आया है। मस्तुरी थाने में पदस्थ कांस्टेबल देवानंद ने ‘हाय रानी, हल्लो रानी’ संबलपुरी गाने पर वाइफ के साथ डांस करते हुए रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद SSP ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है। दूसरे मामले में वकील अंशुमन श्रीवास्तव (41) ने ‘हर हर महादेव’ गाने में खुलेआम तलवार लहराई। वह अपने घर के बाहर ही कार खड़ी कर शराब पी रहा था और पिस्टल, तलवार, फरसा लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।