
युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ नंदिनी नेताम इन दिनों क्षेत्र में सघन दौरा कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रही हैं। वे विभिन्न बूथों के अध्यक्षों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, स्थानीय परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की आवश्यकताओं की जानकारी ले रही हैं।
नंदिनी नेताम का यह दौरा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर केंद्रित है। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर की स्थिति पर चर्चा कर रही हैं तथा संगठन को अंतिम छोर तक मजबूत बनाने पर जोर दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। बूथ मजबूत होने से संगठन की गतिविधियां और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
नंदिनी नेताम ने कहा कि “बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा।” उनके सघन दौरे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।