राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात महिला कॉन्स्टेबल की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिली, जो कि पुलिस कॉलोनी में रहती थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। महिला कॉन्स्टेबल को नाम पूजा कुशवाहा है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी महिला कॉन्स्टेबल के परिजनों के दे दी है। वहीं इस घटना के बाद घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आजाद चौक पुलिस के अनुसार शनिवार रात साढ़े 8 बजे आरक्षक के सुसाइड की सूचना मिली। आरक्षक पूजा कुशवाहा अपने घर में अकेले रहती थी। पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो पूजा की लाश फंदे से लटक रही थी। उन्होंने फौरन इनकी जानकारी थाने में दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मामले में एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
हालांकि इसके पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच
एडिशनल डीसीपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।