मुंगेली में पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सतीश सोनवानी सेनगुड़ा का रहने वाला है, उसने 16 मार्च को सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से घर में रखे डीजल से जला दिया और मौके से भाग निकला।
घटना के संबंध में अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर जांच की गई। इसके बाद 9 अप्रैल को चिल्फी थाने में अपराध क्रमांक 37/26, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपी सतीश सोनवानी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के दिन अपराध करना स्वीकार कर लिया। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी सतीश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार करते कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।