पंचायत एवं बूथ लेवल में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

*बूथ स्तर को मजबूत करने से ही मिलेगी चुनावी जीत*

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुकचंद बेसरा एवं जिला उपाध्यक्ष मेघराज बघेल के विशेष आथित्य मे 12 अप्रैल रविवार को राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम पंचायत शोभा के ग्राम कुशियार बरछा,गरहाडीह, गौरगाँव,गोना मे संगठन सृजन बैठक मे पंचायत वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुकचंद बेसरा ने कहा कि शुरुआती दौर से ही राजापड़ाव क्षेत्र कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। बीजेपी छल कपट कूटनीति के तहत चुनाव जीतती है। छत्तीसगढ़ में हम सरकार नहीं बना पाए लेकिन बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक जीते हैं। भोले भाले आदिवासी मूल निवासियों को फूट डालो राज करो के तहत तानाशाही रवैया भाजपा सरकार अपना रही है। आज गरीब किसान मजदूर व्यापारी युवा महिलाएँ भाजपा सरकार से परेशान हैं। 2028 की चुनाव में सबको मिलजुल कर काम करते हुए छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनाना है। बूथ एवं पंचायत लेवल को मजबूत करते हुए हम सबको आगे बढ़ना है। नए लोगों को जोड़ना, ढांचा खड़ा करना,जिम्मेदारी बांट कर मकसद पूरा करना है।

पंचायत ब्लॉक प्रभारी हरिश्वर पटेल ने संबोधन में कहा कि कैसे वर्तमान सरकार सभी वर्गों को ठगते हुए वादा खिलाफी के सिवाय भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। हम सबको एकजुट होकर बूथ एवं पंचायत वार्ड में कांग्रेस के लिए समर्पित सिपाहियों को जिम्मेदारी और जवाबदारी देते हुए मिलजुल कर कार्य किया जाना है। ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुकचंद बेसरा,जिला उपाध्यक्ष मेघराज बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव,महामंत्री नेहाल नेताम, शोभा सेक्टर प्रभारी भुनेश्वर नेगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सोहन नेताम, जनपद सदस्य रमूला बाई मरकाम, तिलक राम मरकाम, सहदेव मरकाम, घासी राम मरकाम, नीरा कपिल,भैया लाल नेताम, गोपाल सिंह मरकाम, दुलेन्द्र नेगी,नाथूराम यादव, शांतू राम यादव, किरण यादव,रामदास मरकाम, रामचंद विश्वकर्मा सहित कांग्रेस जन बैठक में शामिल रहे।बैठक का संचालन महामंत्री गेंन्दू यादव ने किया।

Exit mobile version