सीआरपीएफ जवानों को बड़ी सफलता, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद*

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद/ गरियाबंद जिले के छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान सीआरपीएफ जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप से निकली सीआरपीएफ टीम ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों को जंगल में संदिग्ध सामग्री दिखाई दी, जिसकी जांच करने पर वहां से विस्फोटक सामान बरामद हुआ।

बरामद सामग्री में 70 नग जिलेटिन स्टिक, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

इस सफलता के बाद इलाके में सुरक्षा और सर्चिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है। जवानों द्वारा आसपास के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है और स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।