
दुर्ग के युवक ने भानुप्रतापुर की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की के परिवार ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी मुकर गया। इस मामले में दुर्ग के मोहन नगर थाने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, उसकी पहचान साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए सौरभ राजपूत निवासी सिकोला भाटा दुर्ग से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए दुर्ग बुलाया। युवती 5 मार्च 2026 को उससे मिलने दुर्ग पहुंची। शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे अपने बड़े भाई के घर सिकोला भाटा ले गया। जहां रात के समय उसने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। घटना के बाद वह कुछ दिनों तक अपनी बुआ के घर पाटन में रही।
उज्जैन भी ले गया घुमाने, वहां भी बनाए संबंध
28 मार्च को आरोपी ने युवती को उज्जैन घुमाने के लिए लेकर गया। इस दौरान भी वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। वापस आने के बाद वह उसे दुर्ग में ही अपने पास रखता रहा और शादी का वादा कर बार-बार संबंध बनाता रहा।
इसके बाद अंतिम बार 11 अप्रैल 2026 को आरोपी ने युवती को ग्राम संबलपुर अपने नानी के यहां एक रात रखकर दुष्कर्म किया। उसके दूसरे दिन आरोपी ने युवती को उसके गांव छोड़ा।
युवती के घर वालों ने बनाया शादी का दवाब तो भागा
युवती को उसके गांव छोड़ने के बाद आरोपी पर युवती के घर वालों ने शादी करने की बात कही। लेकिन उसने पहले दो साल रुकने की बात कही। लेकिन बाद में वो फरार हो गया। इसके बाद फोन पर अब आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है।