
इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि कार्तिक यूनेश्वरी पर शक करता था कि, उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। कमरे में ले जाकर मार डाला, पुलिस को खुद बताया
शुक्रवार (17 अप्रैल) करीब दोपहर एक बजे कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है। घटना स्थल से जुटाए अहम साक्ष्य
पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं, जो मामले को मजबूत बनाने में जरूरी होंगे। कमरे की स्थिति और अन्य परिस्थितियों से भी हत्या की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
112 को फोन कर बुलाया, कहा- गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है
आरोपी कार्तिक साहू ने युवती का गला दबाया। जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने डायल 112 पर फोन कर दिया। टीम मौके पर पहुंची तो उसने कहा- ‘देखिए साहब, यह बेहोश हो गई है, उठ नहीं रही।’
स्थिति को देखते हुए डायल 112 की टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी को थाने भेज दिया गया।